Breaking News

लखनऊ जेल में बंद 36 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

लखनऊ जेल में बंद 36 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ जेल में बंद 36 कैदी HIV संक्रमित होने से हड़कंप मचा हुआ है। जेल में यूपी एड्स कंट्रोल सोसाइटी के आदेश पर स्वास्थ विभाग ने एचआईवी टेस्ट किया था। कैदियों की यह जांच दिसंबर 2023 में की गई थी। इसमें 36 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद जेल प्रशासन एक्टिव हो गया और कैदियों की काउंसिलिंग शुरू की गई। सभी का इलाज KGMU के anti retro viral therapy centre से करवाया जा रहा है।

बता दें कि इससे जेल में 11 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले थे। इन्हें मिलाकर जेल में अब कुल 47 कैदी HIV संक्रमित हो गए हैं। जांच अभियान चलाया गया तो इन कैदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सभी एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को डॉकटरों की निगरानी में रखा गया है।

मची अफरा तफरी

स्क्रीनिंग के दौरान हजारों कैदियों का टेस्ट किया गया था। अब जब रिपोर्ट ऐसी आई है तो अफरा-तफरी मच गई। संक्रमित कैदियों के खानपान में भी बदलाव किया गया है और इसे बढ़ाया भी गया है। स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इतने कैदी कैसे एचआईवी संक्रमित हो गए।

क्या होता है एचआईवी

इस खतरनाक बीमारी को लेकर जागरुकता फैलाई जाती रही है। एचआईवी वायरस शरीर के इम्यून सिस्टम को कम कर देता है जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। इसके इंफेक्शन का सबसे खतरनाक स्टेज एड्स है। एड्स एक जानलेवा बीमारी है। यह असुरक्षित यौन संबंध बनाने, एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने से फैलता है। इसके शुरुआती लक्षणों में बुखार, थकान और सिरदर्द है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *