Breaking News

madurai train fire

Madurai Train Fire: मदुरै स्टेशन पर ट्रेन में लगी अचानक भीषण आग, 10 से ज्यादा लोग झुलसे, कई लोग घायल

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक ट्रेन (Madurai Train Fire) में अचानक भीषण आग लग गई है, जिससे वहां अफरा तफरी का महौल हो गया। ट्रेन में लगी आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में आने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई वहीं 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबरें है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी, इसी दौरान टूरिस्ट कोच में अचानक आग लग गई है।

UP Politics: OP Rajbhar ने सपा प्रमुख Akhilesh Yadav पर की आपित्तजनक टिप्पणी, यूपी की राजनीति में मचा हड़कंप

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली जब ट्रेन मदुरै (Madurai Train Fire) यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि, जिस कोच में आग लगी, वह एक निजी कोच था। इस कोच को शुक्रवार के दिन नागरकोइल जंक्शन पर जोड़ा गया था। उन्होंने बताया कि, यात्री इस कोच में अवैध रूप से गैस सिलेंडर ले जा रहे थे। गैस सिलेंडर की वजह से ही कोच में आग लगी। इस निजी कोच के अलावा किसी अन्य डिब्बे में कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके साथ ही रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

Nag Panchami 2023: आज मनाया जा रहा नाग पंचमी पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि, ‘डिब्बे में सवार यात्रियों ने 17 अगस्त को लखनऊ से यात्रा शुरू की थी। उनका कल (27 अगस्त को) चेन्नई जाने का कार्यक्रम था। चेन्नई से वे लखनऊ लौटने वाले थे।’ उन्होंने बताया कि, जब डिब्बा खड़ा था, तब कुछ यात्री चाय/नाश्ता बनाने के लिए अवैध रूप से लाए गए रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसके कारण डिब्बे में लग गई। इसकी भनक लगने पर अधिकांश यात्री बाहर निकल गए। कुछ यात्री डिब्बे को अलग किए जाने से पहले ही प्लेटफार्म पर उतर गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *