यूपी के फिरोजबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र के गढ़ी दया गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पर बदमाशों ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। लेकिन जब महिला ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने महिला के तेजाब फेंक दिया। इस वारदात में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। महिला का इलाज सरकारी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। महिला 23 प्रतिशत जली हुई है।
पुलिस ने आरोपी बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले के तार पुराने विवाद से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने स्थानिया लोगों से पूछताछ की तो पता चला की महिला का पति अमरदीप किसी मामले में जेल में बंद है, महिला ने अपने पति को जेल भिजवाने वाले लोगों पर ही तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला के दावों और पूरे केस की विस्तार से जांच कर रही है।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह खेतों से सिंचाई कर लौट रही थी। तभी रास्ते में 4 लोगों ने उससे छेड़छाड़ की, जब उसने इसका विरोध किया तो 2 लोगों ने उस पर तेजाब डाल दिया। महिला का दावा है कि वह आरोपियों को जानती-पहचानती है।