जनपद – कौशांबी यूपी
रिपोर्टर – अखिलेश कुमार
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद के मंझनपुर कोतवाली इलाके से लगभग 25 दिनों से गायब युवक का शव कुएं में मिला है। कुआं में शव के ऊपर मिट्टी व पुआल डालकर उसे ढकने का प्रयास भी किया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी व चचेरे भाई को हिरासत में लिया है। अवैध संबंधों के चलते पत्नी व चचेरे भाई ने मिलकर युवक की हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया था। गायब युवक की तलाश में जुटी पुलिस ने सर्विलांस के जरिए इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी व चचेरे भाई को हिरासत में ले लिया है।
मंझनपुर कोतवाली के दुवरा हिसामपुर बहरेमऊ गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमार खेती किसानी करता था। परिजनों के मुताबिक 11 अक्टूबर की शाम को अशोक मंझनपुर बाजार गया हुआ था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन भी किया। कौशांबी से लेकर प्रयागराज के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच कर जानकारी जुटाई। सड़क दुर्घटना की आशंका पर पोस्टमार्टम हाउस में कई लावारिस शव को भी देखा लेकिन लापता अशोक का पता नहीं चल सका। पुलिस ने 29 अक्टूबर को मामले में गुमशुदगी दर्ज किया। ग
ुमशुदगी दर्ज करने के बाद मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने परिजनों समेत कई लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए। सर्विलांस के जरिए मृतक अशोक कुमार की पत्नी व उसके चचेरे भाई शक के घेरे में आये। जिसके बाद पुलिस ने अशोक के चचेरे भाई राकेश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर अशोक पुलिस के सामने टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि उसका संबंध अशोक की पत्नी से हो गया था।
इसे भी पढ़ें : करवा चौथ की तरह मनता है अहोई अष्टमी का त्योहार, जाने कैसे और किसकी पूजा अर्चना की जाती है ?
अवैध संबंधों में अशोक बाधक बनता था। जिसके कारण उसने और अशोक की पत्नी ने मिलकर घर में ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया और रात के समय शव को गांव के बाहर सूखे कुएं में फेंक दिया। शव को कोई देख ना सके व उसकी बदबू फैल ना सके इसके लिए उन दोनों ने कुआं में मिट्टी व पुवाल भी डाल दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया तो परिजन दंग रह गए। पुलिस ने हत्यारोपी राकेश व मृतक अशोक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर का कहना है की हत्या हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया गया है। इस पूरे प्रकरण में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।