उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के मैदागिन चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर अराजक तत्वों द्वारा मूर्ति पर कालिख लगाये जाने से कांग्रेसियों ने आक्रोश जताया है। विरोध करते हुए कांग्रेस नेता राघवेंद्र चौबे ने 48 घंटे के अंदर मामले की जांच कर दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन को सोमवार को ज्ञापन दिया है। प्रशासन को ज्ञापन देकर कहा है कि अगर 48 घंटे के अंदर अराजक तत्वों को नहीं पकड़ा गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य हो जाएंगे।

दरअसल सोमवार की सुबह लोग मैदागिन चौराहे की की ओर गए तो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिक पोती देखकर लोग आक्रोशित हो गए। मामले की जानकारी से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी अवगत हुए तो पहले पुलिस को सूचित करने के बाद कार्रवाई को लेकर पुलिस को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मूर्ति की सफाई करने के साथ ही प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। वहीं पीएम के आगमन से पूर्व हुई इस घटना के बारे में प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है।
इसे भी पढ़े: यूपी: सपा पर वार करते हुये बीजेपी नेता बोले ‘चुनाव में गड़बड़ी करना किसने सिखाया’..
सोमवार की सुबह मैदागिन चौराहे पर लगी राजीव गांधी की प्रतिमा पर अराजक तत्वों द्वारा कालिख लगाए जाने की जानकारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। आनन फानन इस बाबत पुलिस को सूचित करने के साथ ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता की मूर्ति पर कालिख फेंके जाने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। वहीं कांग्रेस नेताओं के द्वारा शिकायत पत्र मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।