उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक खंड सीट (एमएलसी चुनाव) पर मंगलवार सुबह आठ बजे से मतदान होगा। इसके लिए सोमवार दोपहर चार बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय कासगंज से कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। इस बार कोविड 19 को दृष्टिगत रखते हुए वोट डालने के लिए मतदाताओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
दरअसल कलेक्ट्रेट कार्यालय कासगंज से रवाना हुई पोलिंग पार्टी स्थल का जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, एसपी मनोज कुमार सोनकर ने निर्वाचन अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। कोरोना काल में हो रहे इस चुनाव में 12 जिलों में स्नातक में 404 और शिक्षक में 148 मतदेय स्थल निर्धारित हैं। कासगंंज की बात करें तो कुल बूथ 22 बनाये गये हैं। जिसमें 14 स्नातक खंड के मतदेय स्थल है, जबकि आठ शिक्षक खंड के मतदेय स्थल बनाये गये हैं। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश के मुताबिक सभी बूथो कर सुरक्षा के मध्यनजर कडे बदोबस्त और कोविड 19 हेल्पडेस्क स्थापित की गई है। जहां मतदान कर्मियो को पहनने के लिए कोरोना किट उपलब्ध कराई गई है। जिले के 22 बूथो पर शिक्षक मतदाता सुबह आठ शाम बजे से शाम पांच बजे तक वोट डालें जायेंगे। श्री सिंह ने बताया कि सभी पोलिंग बूथों पर हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। प्रत्येक मतदान कर्मी को फेस शील्ड व कोविड से बचाव के लिए सुरक्षा किट प्रदान की गई है।
इसे भी पढ़े: कानपुर: भाई के दोस्तों ने बहन के साथ किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार..
मतदाताओं को मास्क पहनन कर आना होगा। मतपत्र पर अपनी वरीयता लिखने से पहले हाथ सैनिटाइज करने होंगे। शिक्षक सीट पर 16 और स्नातक सीट पर 22 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।बाद में सभी मतपेटिकाओं को कडी सुरक्षा व्यवस्था के बाद आगरा भेजा जायेगा।