यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। हाथरस जिले में नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार होने से कई ग्राम पंचायतों का अधिकार क्षेत्र नगर पालिका में शामिल हो गया है। इस कारण हाथरस जिले में 33 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 12 ग्राम प्रधानों के पद खत्म हो गए हैं। यहां इस बार पंचायत चुनाव नहीं होंगे। इन क्षेत्रों में अब नगर पालिका परिषद के वार्डों का निर्धारण किया जाएगा।
दरअसल शासन स्तर से नगर पालिका परिषद हाथरस का सीमा विस्तार किया गया है। सीमा विस्तार के साथ ही शासन ने विगत में अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के जारी होने के साथ ही जिले की 12 ग्राम पंचायतों का अधिकार क्षेत्र नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हो गया है। अब जिला प्रशासन के ओर से ग्राम पंचायतों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने व अन्य दस्तावेजों को पूरा करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। अब पंचायतराज विभाग की ओर से क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाथरस ब्लॉक के 17, मुरसान ब्लॉक के 14 और ब्लॉक सासनी के दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों को समाप्त कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। खण्ड विकास कार्यलय पर पंचायत निर्वाचक नामावली का संशोधन किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीडीओ और एडीओ पंचायत दिन भर नामावली का कार्य पूरा किया। खंड विकास अधिकारी योगेंद्र लाल भारती ने बताया कि ब्लॉक कुन्दरकी से जुड़े गांव में कोई भी ग्रामीण निर्वाचक नामावली से वंचित रह गया है तो वह चेक करके नाम नहीं होने पर नाम सम्मिलित करा ले। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी योगेंद्र लाल भारती, एडीओ पंचायत द्विजेंद्र सिंह और ऋषि पाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े: कासगंज: कोविड 19 को लेकर जिलाधिकारी सख्त, मतदान कर्मियो को दिये बचाओ के उपकरण..
पंचायत चुनाव को लेकर राजस्व ग्रामों की जनसंख्या का आकलन होगा। वर्ष 2015 के निर्वाचन के समय क्या स्थिति थी और अब क्या है। आगरा के एसडीएम सदर एम अरून्मोली ने लेखपालों को निर्देश दिए कि एडीओ पंचायत के साथ इस कार्य को संपन्न कराएं। वहीं सीमा विस्तार के कारण प्रभावित ग्राम पंचायतों व राजस्वों में क्या स्थिति है, सका आकलन कर रिपोर्ट देंगे। वर्ष 2015 में संपन्न पंचायत निर्वाचन के उपरांत नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद/नगर निगम के सृजन/सीमा विस्तार के कारण प्रभावित ग्राम पंचायतों/राजस्व ग्रामों की जनसंख्या आकलन के संबंध में तहसील सदर के लेखपाल चौधरी भीमसेन, प्रताप सिंह जितेंद्र कुमार चौधरी, वीरेंद्र कुमार दीक्षित, देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, सुरजन सिंह, टीकम सिंह, देवी सिंह, राजीव कुमार को सूचना उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। एडीओ पंचायत बिचपुरी/बरौली अहीर के साथ उपरोक्त कार्य को संपन्न कराना सुनिश्चित करें।