युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पर पहुंचा था। जहां लड़की के परिजनों ने दोनों को एकसाथ देख लिया। जिसके बाद परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को यमुना में दफना दिया।
इसे भी पढ़ें : गोवा से गिरफ्तार हुआ आरोपित मुलायम, भाजपा सांसद को देता था धमकी
शामली. उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को यमुना में दफना दिया। मृतक दो दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पता लगाया और फोन कॉल के माध्यम से आरोपियों तक पहुंची। फिर उन्हीं की निशानदेही पर शव को बरामद किया।
परिजनों के मुताबिक मृतक प्रेमिका से मिलने उसके घर पर पहुंचा था। परिजनों ने दोनों को एकसाथ देख लिया। इसके बाद परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को यमुना में दफना दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव पंथुपुरा का है।
मृतक की पहचान सावन के रूप में हुई। वह पंथुपुरा गांव का ही रहने वाला था। सावन का प्रेम-प्रसंग गांव की ही लड़की से पिछले कुछ महीनों से चल रहा था।
आरोपियों ने बताया कि मृतक और उनकी लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजन इसके खिलाफ थे। लाख कोशिशों के बावजूद सावन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। दो दिन पहले रात में सावन लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया। परिजनों को उसके आने की भनक लग गयी। जिसके बाद परिजनों ने सावन को पकड़कर मौत के घाट उतार दिया।
एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।