Breaking News

सुल्तानपुर: सांसद मेनका गांधी का ऐलान, किसान की शिकायत मिली तो अधिकारी जेल में होंगे..

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने दोस्तपुर में सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना। दोस्तपुर धान क्रय केन्द्र पर मारा छापा। धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण के दौरान किसानों की धान न खरीदने की शिकायत पर इंचार्ज प्रवीण कुमार सिंह को दी चेतावनी। कहा एक भी किसान की शिकायत मिली तो जेल भेजवा दूंगी।

दरअसल तीन दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंची सांसद मेनका गांधी ने आज दोस्तपुर इलाके का दौरा किया। इस दौरान मेनका गांधी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और सम्बंधित अधिकारियो को इनकी समस्यायों के निराकरण का निर्देश दिया। वहीँ ग्रामीणों की शिकायत पर मेनका गांधी अचानक धान क्रय केंद्र पहुंची और किसानों के साथ हो रही धान खरीद का जायजा लिया।

इसे भी पढ़े: UP MISSION 2022: चुनावी बैठक में बीजेपी कर रही रणनीति पर चर्चा..

किसानों द्वारा धान खरीद में हीलाहवाली बरतने की शिकायत पर सांसद मेनका गांधी ने क्रय केंद्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। मेनका ने कहा कि अगर किसानों द्वारा धान खरीद में किसी भी तरह की अनियमित्ता सामने आई तो कठोर कार्यवाही के साथ साथ जेल भिजवा दिया जायेगा। इसके बाद मेनका आगे के लिये रवाना हो गई