उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान में पहले चरण की वोटिंग धूप निकलने के साथ बढ़ती जा रही है। कोहरे तथा ठंड के बाद धीमी गति से शुरू मतदान ने अब गति पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2002 में पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र में एक बजे तक 35.03 प्रतिशत मतदान हो गया था।
प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में आज प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान में पहले चरण की वोटिंग धूप निकलने के साथ बढ़ती जा रही है। कोहरे तथा ठंड के बाद धीमी गति से शुरू मतदान ने अब गति पकड़ ली है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2002 में पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र में एक बजे तक 35.03 प्रतिशत मतदान हो गया था। प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में आज प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 58 सीटों पर हो रहे मतदान में पहले चार घंटे में 20.03 प्रतिशत मतदान हुआ।
पहले दो घंटे में जहां 7.93 प्रतिशत वोट पड़े थे, वहीं अगले दो घंटे में मतदान प्रतिशत दोगुणे से अधिक बढ़ गया है। 11 बजे तक कुल 20.03 प्रतिशत मतदान हो गया। शामली में सर्वाधिक 22.83 प्रतिशत वोट पड़े हैं तो सबसे कम 17.91 प्रतिशत मतदान अलीगढ़ में हुआ है। नौ से 11 बजे से बीच में आगरा में 20.30, अलीगढ़ में 19.91, बागपत में 22.30, बुलंदशहर में 21.34, गौतमबुद्ध नगर में 19.23, गाजियाबाद में 18.24, हापुड़ में 22.80, मथुरा में 20.73, मेरठ में 18.54, मुजफ्फरनगर में 22.65 तथा शामली में 22.83 प्रतिशत मतदान हो गया था।
केन्द्रीय मंत्री प्रो एसपी बघेल ने आगरा और डा. संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर में किया मतदान : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान में केन्द्र सरकार में राज्य मंत्रियों ने भी मतदान किया। आगरा में केन्द्र सरकार में कानून राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने वोट डाला। इस बार विधानसभा चुनाव में मैनपुरी के करहल में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा के प्रत्याशी प्रो बघेल ने मतदान के बाद कहा कि मैं तो सौ किलोमीटर दूर से यहां वोट डालने आया हूं। यह लोकतंत्र का सबसे खूबसूरत त्योहार है। लोग घर से निकलें, वोट डाले। घर में बैठकर सरकारों की आलोचना ना करें।