Breaking News

सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अहमद हसन का निधन, समाजवादी खेमे में शोक की लहर

यूपी विधान परिषद में नेता विरोधी दल, एमएलसी व सपा के वरिष्ठ नेता अहमद हसन शनिवार को निधन हो गया। उनका इलाज लोहिया संस्थान के सीसीयू में चल रहा था। करीब 10 दिन पहले उन्हें गंभीर अवस्था में लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था।

पूर्व मंत्री अहमद हसन को 2 महीने पहले दिल की गंभीर बीमारी हुई थी। उन्हें लारी कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें पेसमेकर लगाया गया था। इसके बाद वह कोरोना की चपेट में आ गए। कोरोना से जंग जीतने के बाद फैक्चर हो गया। परिवारीजनों ने उन्हें गोमतीनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई। आनन-फानन उन्हें लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया। एनस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष डॉ दीपक मालवीय ने बताया कि गंभीर अवस्था में उन्हें भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की पर कामयाबी नहीं मिली।