आजमगढ़ जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना चल रही है। इनमें से 9 सीटों पर सपा आगे है। केवल मुबारकपुर सीट पर भाजपा के अरविंद जायसवाल आगे हैं। आजमगढ़ में 114 प्रत्याशी मैदान में हैं।
LIVE अपडेट्स –
मुबारकपुर : भाजपा के अरविंद जायसवाल को 2017 वोट और सपा के अखिलेश यादव को 1925 वोट मिले हैं।
- सदर : सपा के दुर्गा यादव को 7566 वोट और भाजपा के अखिलेश मिश्र गुड्डू को 3315 वोट मिले।
- गोपालपुर : सपा के नफीस अहमद को 5808 और भाजपा के सतेंद्र राई को 3057 वोट मिले हैं।
- लालगंज : सपा के बचाई सरोज को 7532 वोट और सपा के नीलम सोनकर को 5006 वोट मिले हैं।
- दीदारगंज : सपा के कमला कांत राजभर को 14204 वोट और भाजपा के कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को 7976 वोट मिले हैं।
- सगड़ी : सपा के एचएन पटेल को 10038 और भाजपा की वंदना सिंह को 4942 वोट मिले हैं।
- निजामाबाद : सपा के आलम बदी को 14735 वोट और भाजपा के मनोज यादव को 8344 वोट मिले हैं।
- फूलपुर पवई : सपा के रमाकांत यादव को 8146 वोट और भाजपा के राम सूरत राजभर को 6877 वोट मिले हैं।
- मेहनगर : सपा के पूजा सरोज को 13126 वोट और भाजपा की मंजू सरोज को 10426 वोट मिले हैं।
- अतरौलिया : सपा के संग्राम यादव को 6915 वोट और भाजपा गठबंधन के प्रशांत सिंह को 4199 वोट मिले हैं।
इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
जिले की 10 विधानसभा सीटों पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। जिले की सदर विधानसभा से आठ बार के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव नौंवी बार मैदान में हैं। इस बार दुर्गा प्रसाद यादव को भाजपा प्रत्याशी अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है। वहीं जिले की मुबारकपुर विधानसभा सीट से दो बार के विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
शाह आलम इस बार बसपा से अलग होकर एआईएमआईएम के टिकट पर यहां से प्रत्याशी हैं। जिले की अतरौलिया सीट से पूर्व मंत्री बलराम यादव के बेटे संग्राम यादव की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इस सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत सिंह से संग्राम यादव को कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है। जिले की गोपालपुर सीट पर सपा विधायक नफीस अहमद को भी इस चुनाव में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी रमेश यादव कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। जिले की सगड़ी सीट पर वर्तमान विधायक वंदना सिंह को भी इस सीट पर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।