कोरोना के XE वेरिएंट की वजह से चीन में एक बार फिर हाहाकार मचा हुआ है। शंघाई शहर में कोरोना ने हालत खराब कर दी है। यहां प्रशासन ने लॉकडाउन घोषित कर दिया है। अब भारत में भी इस नए XE वेरिएंट की एंट्री हो गई है। WHO के चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामिनाथन ने मंगलवार को कहा कि इस वेरिएंट का प्रभाव डेल्टा की तरह तो नहीं होगा क्योंकि देश में बड़ी आबादी का वैक्सिनेशन हो चुका है। बता दें कि कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने देश में सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी। इसी वेरिएंट की वजह से कोरोना की दूसरी लहर आई थी।
वैज्ञानिकों का कहना है कि संभव है XE वेरिएंट अन्य वेरिएंट की तुलना में 10 गुना तेज रफ्तार से फैल सकता है। प्राथमिक आंकड़ों के मुताबिक डब्लूएचओ का कहना है कि एस वेरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि इस वेरिएंट के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है और अध्ययन चल रहा है।