Breaking News

शर्मनाक : ससुर के सहयोग से देवर ने विधवा भाभी से किया बलात्कार

पति की मौत के बाद अपनी ही सगी भाभी के साथ देवर ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं सास-ससुर पर भी इस पूरी घटना में सहयोग करने का आरोप लगा है न्यायालय का आदेश मिलने के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

देवर से शादी का दबाव बना रहे ससुराल पक्ष के लोग
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव की रहने वाली विवाहित महिला ने न्यायालय के आदेश पर थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि 1 सितंबर 2019 को उसके पति का स्वर्गवास हो गया है जिसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रहती है महिला की माने तो ससुराल पक्ष के लोग पति की मृत्यु के बाद महिला को देवर के साथ शादी करने का दबाव बना रहे हैं।

महिला ने की पुलिस से कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता महिला की माने तो 2 नवंबर 2021 को रात में वह अपने दो बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी इस दौरान उसका देवर दलवीर ससुर राम भरोसे उसके कमरे में घुस आए और ससुर ने उसे धमकी दी कि अगर महिला ने अपने देवर दलवीर से शादी नहीं की तो उसे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे जिसके बाद आरोपी देवर दलवीर ने महिला के साथ जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद पुलिस अधीक्षक को भी रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पत्र भेजा गया फिर भी शिकायतकर्ता महिला को न्याय नहीं मिला।

मामले की पुलिस कर रही जांच
मजबूरन महिला ने न्यायालय की शरण में जा कर न्याय की गुहार लगाई न्यायालय का आदेश मिलने के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने ससुर रामभरोसे लाल सास मीना देवी और देवर दलवीर के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज व दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज किया है थाना अध्यक्ष बलवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।