Breaking News

गदर 2 देखने गए युगल ने फिनिक्स मॉल के बाहर की गंदी हरकतें, दंग रह गए लोग

गदर 2, बाक्स ऑफिस पीवीआर, फिनिक्स मॉल में गदर 2 देखने गए लोगों को शर्मसार होना पड़ा। मॉल के बाहर युगल गंदी हरकतें कर रहे थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज की। इज्जतनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों को जेल भेजा जाएगा।

आपत्तिजनक हालत में देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना
गुरुवार देर रात एसआई बृजपाल सिंह टीम के साथ गश्त करते हुए पीवीआर फिनिक्स मॉल कैंपस में पहुंचे थे। पीवीआर के मेन गेट के अन्दर आने जाने वाले लोगों ने बताया कि गेट के बाहर हाइवे किनारे एक युवक और महिला अश्लीलता फैला रहे है। पुलिस टीम तत्काल गेट के बाहर पहुंची। हाइवे किनारे पेड़ के नीचे एक व्यक्ति और महिला आपत्तिजनक स्थिति में थे। हाइवे पर दौड़ रहे वाहनों की लाइटों में दोनों स्पष्ट रूप से दिख रहे थे।

हाइवे पर आने जाने वाले लोगों से भी नहीं पड़ा कोई फर्क
पिक्चर हाल से आने जाने वाले लोगों से भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया तो वह सकपकाते गए। कहने लगे कि एक दूसरे से प्यार करते हैं। उन्हें होश नहीं रही कि वह क्या कर रहे है। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सन्दीप नायर निवासी बीडीए कालोनी विष्णुधाम इज्जतनगर और महिला ने खुद को तेसपुर धेकियाजुली जिला असम का बताया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *