Breaking News

Etawah : में पत्नी ने पति को शराब पिला कर दी हत्या, कॉल रिकॉर्डिंग में खुलासा

उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले युवक की हत्या का रहस्य उसकी पत्नी के मोबाइल से खुला। जब पत्नी लगातार अपने प्रेमी से बात कर रही थी। शक होने पर घर वालों ने मृतक की पत्नी का मोबाइल छीन कर कॉल रिकॉर्डिंग सुनी। जिसमें वह पति की हत्या की बात कबूल कर रही है। आक्रोशित प्रजनन में सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। हत्या की घटना गुजरात अहमदाबाद के खनवा थाना क्षेत्र की है। उसराहार थाना पुलिस ने गुजरात पुलिस को घटना की जानकारी दी। रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। गुजरात पुलिस का इंतजार कर रही है।

उसराहार थाना क्षेत्र के सुतियानी मोड निवासी हाकिम सिंह गुजरात के अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। यहीं पर वह किराए के मकान में रहता था। जिसके साथ उसकी पत्नी भी रहती थी। हाकिम सिंह के पिता ने बताया कि कठौतिया गांव निवासी दीपू बीते 10 अगस्त को नौकरी करने के लिए अहमदाबाद गया था। जो बेटे के साथ ही रहता था।

प्रेमी ने ही मृतक परिजनों को जानकारी दी
दीपू ने ही सूचना दी कि हाकिम सिंह की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को हाकिम सिंह का शव गांव पहुंचा। घर में रोना पीटना मच गया। इस बीच मृतक हाकिम सिंह की पत्नी किरण मोबाइल पर दीपू से लगातार बातचीत कर रही थी। जिस पर घर वालों को शक हुआ। उन्होंने मोबाइल लेकर छानबीन की तो एक कॉल रिकॉर्डिंग सुनाई पड़ी। जिसमें दीपू और किरण की बातचीत हो रही है। NTTV भारत कॉल रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता है।

कॉल रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा
कॉल रिकॉर्डिंग में दीपू पूछ रहा है कि क्या हाकिम सिंह मर गया। इस पर किरण कहती है हां मर गया है। आंखें मीच कर हमने उसका गला दबा दिया। एक तरफ घर में शव पड़ा है, दूसरी तरफ दोनों में प्रेम की वार्ता हो रही है। दीपू सिंह कहता है कि हम जिंदगी भर साथ रहेंगे। लेकिन दोनों का पाप ज्यादा देर तक चुप नहीं सका और घर वालों के सामने जाहिर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *