Breaking News

chandrayaan-3

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलता पर सिर्फ भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी खुशी का माहौल, पाकिस्तानी शख्स ने बांटी मिठाईयां

23 अगस्त 2023 की तारीख सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया याद करेगी। 23 अगस्त की तारीख पर देश ने वो काम किया जो कई बड़े बड़े देश नहीं कर पाए। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न पूरा देश मना रहा है। बता दें कि सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पाकिस्तान भी इसकी खुशी मना रहा है। पाकिस्तान के रहने वाले आबिद अली नाम का शख्स हैं जो खुद को पीएम मोदी का सबसे बड़ा फैन मानता है। सिर्फ इतना ही नहीं आबिद अली ने चंद्रयान 3 की सफलता के मिशन के पूरा होने पर मिठाईया बांटी।

कल चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा Chandrayaan-3, बेहद खास होंगे आखिरी मिनट, पाकिस्तानी बोलें हम सिर्फ दूसरे देशों की असफलता पर खुशियां मनाते

पाकिस्तानी शख्स आबिद अली के वीडियो को यूट्यूबर शोएब चौधरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट की। इस वीडियो में आबिद अली ने कहा कि, मैं परिवार के साथ बिजी रहता हूं, लेकिन आज वो दिन है, जिसको में सेलिब्रेट करना चाहता हूं। हमारा पड़ोसी मुल्क चांद पर पहुंच गया है, ये बहुत खुशी की बात की है।

कल चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा Chandrayaan-3, बेहद खास होंगे आखिरी मिनट, पाकिस्तानी बोलें हम सिर्फ दूसरे देशों की असफलता पर खुशियां मनाते

इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान की सरकार को भी भारत जैसे मून मिशन को करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब आप मिसाइल बनाकर बराबरी करते है तो ऐसे मून मिशन भी करना चाहिए।

भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर दुनियाभर के देशों ने भारत को बधाई दी। जिसमे रूस, ब्रिटेन, अमेरिका शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *