Breaking News

surya mission aditya l1 launch

Aditya-L1 Launch: चंद्रयान 3 के बाद इसरो का सूर्य मिशन आदित्य एल-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, देखें सोशल मीडिया वायरल वीडियो

Aditya-L1 Launch: चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब भारत सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की तैयारी कर चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज यानी 2 सितंबर दोपहर 11.50 मिनट पर सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च कर दिया है। बता दें कि सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को निर्धारित समय पर लॉन्च किया गया है। इस नजारें को पूरी दुनिया ने देखा है। इस दौरा का वीडियो भी सामने आया है। जिसे खुद इसरो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमे देखा जा सकता है कि इसरो का सूर्य मिशन आदित्य एल-1 सफलता पूर्वक सूर्य पर अध्ययन करने की ओर चल पड़ा है। भारत के इस पहले सौर मिशन से इसरो सूर्य का अध्ययन करेगा।

इसरो के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 (ISRO Sun Mission Live Updates) को अंतरिक्ष में ‘लैग्रेंज प्वाइंट’ यानी एल-1 कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद ये सैटेलाइट सूर्य पर होने वाली गतिविधियों का 24 घंटे अध्ययन करेगा। एल-1 सैटेलाइट को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर स्थापित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भीआदित्य एल1 की लॉन्चिंग को देखने के लिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में वैज्ञानिकों के साथ मौजूद है। कुछ ही देर बाद भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को लॉन्च कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *