साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड शो साउथ इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन दुबई में किया गया। इस दौरान कई दिग्गजों को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया। इस दिग्गजों को साल 2022 और 2023 में दी गई शानदार फिल्मों को सम्मानित किया गया। जिसमे जूनियर एनटीआर और सुपरस्टार यश ने बाजी मारी। वहीं फिल्म कांतारा के लिए निर्देशक ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) को भी बड़े सम्मान से नवाजा गया। लुगु सिनेमा यानि टॉलीवुड से सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को फिल्म आरआरआर के लिए बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा गया। जबकि, बेस्ट फिल्म सीता रामम बनीं।
साउथ इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 की पूरी लिस्ट यहां देखें —
बेस्ट फिल्म: सीता रामम
बेस्ट डायरेक्टर: एसएस राजामौली (RRR)
बेस्ट एक्टर : जूनियर एनटीआर (RRR)
बेस्ट एक्ट्रेस: श्रीलीला (धमाका)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) : अदिवी शेष (मेजर)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स): मृणाल ठाकुर (सीता रामम)
बेस्ट डेब्यू प्रोड्यूसर: सार्थ और अनुराग (मेजर)
बेस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर: गणेश बेल्लमकोंडा
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस: मृणाल ठाकुर (सीता रामम)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: एमएम कीरावनी (RRR)
बेस्ट लिरिक्स राइटर: चंद्रबोस (नाटू-नाटू गाना, फिल्म आरआरआर)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल: मिरायाला राम (डीजे टिल्लू टाइटल ट्रैक)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल: मंगली (जिंथाक गाना, फिल्म धमाका)
बेस्ट कोरियोग्राफर: सेंथिल कुमार (RRR)
बेस्ट डेब्यूडेंट डायरेक्टर: मल्लिदी वशिष्ठ (बिंबिसार)
बेस्ट एक्ट्रेस, सपोर्टिंग रोल: संगीथा (मसूदा)
सेंसेशन ऑफ द ईयर (तेलुगु): निखिल सिद्धार्थ (कार्तिकेय 2)
बेस्ट एक्टर, निगेटिव रोल: सुहास (फिल्म – हिट 2)
बेस्ट एक्टर, कॉमेडी रोल: श्रीनिवास रेड्डी (फिल्म- कार्तिकेय 2)
बेस्ट एक्टर, सपोर्टिंग रोल: राणा दग्गुबाती (फिल्म- भीमला नायक)