उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम के जरिए एक शादी शादीशुदा लड़की हारून नाम के एक युवक से प्यार कर बैठी। इन दोनों का अफेयर करीब दो साल तक चला, इसके बाद अगस्त के महीने में उसने निकाह कर लिया। निकाह के बाद वो अपने प्रेमी के साथ मुबई से उनके घर सुल्तानपुर आई। यहां पर एक एक सप्ताल बाद उसके प्रेमी ने उसको मुंबई पहुंचाया और फिर फरार हो गया। बाद में जैसे तैसे प्रेमिका पांच दिन पहले अपने प्रेमी के घर पहुंची जहां पर उसको लौटना पड़ा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि युवती का नाम रेखा है जो मुंबई में एक प्राइवेट जॉब करती थी। वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव थी और इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो को पोस्ट करती थी। इंस्टाग्राम के जरिए रेखा की मुलाकात नासिक में काम करने वाले मोहम्मद हारून से हो गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए, दोनों का ये सिलसिला करीब दो साल तक चलता रहा।
रेखा के अनुसार, उसे पता चला कि, हारून के घर वाले उसकी शादी करने वाले हैं तो वो उससे अलग हो गई। फोन बंद कर लिया, तो हारून उसे ढूंढकर मिला और कहा शादी नहीं करोगी, तो मैं ज़हर खाकर जान दे दूंगा। इसके बाद 22 अगस्त 2023 को मुंबई में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर निकाह कर डाला। वहां से करीब एक सप्ताह बाद हारून उसे लेकर सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना अंतर्गत शहजौरा अलियाबाद अपने गांव ले आया। दोनों यहां सप्ताह भर तक रहे उसके बाद हारून रेखा को लेकर मुंबई गया, और उसे वहां छोड़कर फरार हो गया।
रेखा ने प्रेमी हारून को काफी तलाशा जब वो वहां नहीं मिला तो करीब 5 दिन पूर्व वो सुल्तानपुर स्थित उसके पैतृक गांव पहुंची। रेखा का आरोप है कि, हारून का मोबाइल बंद है और परिवार वाले उसे नजर बंद किए हैं। यही नहीं रेखा का ये भी आरोप है कि हारून के माता-पिता व बहन आदि उसे घर में भी नहीं घुसने दे रहे हैं। उनका कहना है कि, दहेज लेकर आओ तब घर में जगह मिलेगी। रेखा ने बताया कि, यहां हमें बाहर सड़क पर ही रहना पड़ रहा। हम थाने गए, चौकी गए डायल 112 से मदद मांगा, लेकिन सब ये कह रहे हैं कि मुंबई जाकर मुकदमा दर्ज कराओ।
वाइट : पीड़ित महिला