Breaking News

Uttar Pradesh sambhal married Hindu woman into his love trap

Sambhal News: जबरन धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, युवती ने कारपेंटर प्रेमी पर लगाया गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के संभल से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पर एक हिंदू लड़की ने विशेष समुदाय के लड़के पर प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि लड़के ने अपनी असली पहचान भी छिपाई और उसको दूसरा नाम बताया। इसके बाद जब लड़की लड़के के प्यार में पड़कर उसके गांव शादी के लिए पहुंची तो सारी कहानी सामने आई। लड़के ने उसका धर्म परिवर्तन कराया और फिर निकाह कर लिया।

रिपोर्ट के अनुसार आस मोहम्मद संभल जिले के पनसुका गांव का रहने वाला था जो दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम करता था। दिल्ली में ही उसने एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया, लड़के ने अपना नाम सोनू बताया था, अपनी पहचान छिपाकर वो लड़की से प्रेम प्रसंग चलाता रहा। इसके बाद वो लड़की को फुसलाकर अपने गांव ले आया जहां पर लड़की के सामने उसकी असलियत सामने आई।
सारी हकीकत सामने आने के बाद वो वहां से भागना चाह रही थी लेकिन आरोपी मोहम्मद आस ने उसको धमकी दिया और जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर उसके साथ निकाह किया।

युवती ने इसकी जानकारी अपने परिवारवालों को दी, इसके बाद एंजोड़ा कम्बोह थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की दखल के बाद लड़की को आस मोहम्मद के चंगुल से छुड़ाया गया और लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *