Breaking News

Sultanpur News

Sultanpur: डॉ त्रिपाठी हत्याकांड पर सुल्तानपुर मे बढ़ा बवाल, सड़क पर उतरे डॉक्टरों ने की डिमांड

डॉक्टर घनश्याम त्रिपाठी हत्याकांड के मुख्य आरोपी भू माफिया अजय नारायण सिंह को मिट्टी में मिलाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। जहां भाजपा के दिग्गज ब्राह्मण नेता मुख्यमंत्री बुलडोजर की डिमांड पर अड़े है। वहीं अब डॉक्टरों ने फैसला ऑन द स्पॉट करने की आवाज बुलंद की है।

सुल्तानपुर के नामी डॉक्टर डी यस मिश्रा का साफ कहना है डॉक्टर त्रिपाठी हत्याकांड में फैसला ऑन दा स्पाट होना चाहिए। यूं कहे की दिग्गज भाजपा नेता का भतीजा अजय नारायण सिंह निशाने पर है। मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में कार्यरत डॉ आर के मिश्रा ने कहा यहां तो गुंडई की हद हैं। डाक्टरो को निशाना बनाया जा रहा है।

घनश्याम त्रिपाठी हत्याकांड पर नामी डॉक्टर ए के सिंह ने कहा कि, ये घटना शर्मसार करने वाली है। इसमे ऐसी कार्यवाही होनी चाहिए जो सबको दिखाई पड़े। फिलहाल सुल्तानपुर डीएम जसजीत कौर ने घनश्याम त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ी कार्यवाही का भसोसा दिया है। देखना ये होगा की कार्यवाही किस स्तर की होती हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट nttv bharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *