Breaking News

dhirendra shastri jalaun

Jalaun: पहुंचे बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री, भक्तों को किया भाव विभोर

बागेश्वर धाम के आचार्य संत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों उत्तर प्रदेश के जालौन में हैं। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सोमवार की शाम करीब 5 बजनकर 30 मिनट पर जालौन के ग्राम पचोखरा पहुंचे थे। जब धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री वहां पहुंचे तो उससे पहले ही सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए घेराबंदी कर दी थी। वहीं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन के लिए दोपहर से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। इसके बाद जब शास्त्री वहां पहुंचे तो शो 5 बजकर 30 मिनट पर पचोखरा पहुंचे। यहां पहंचे पर उन्होंने भक्तों के समक्ष कथा का संवाद किया।

बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री गाड़ियों के काफिले के साथ पचोखरा धाम में कीर्तिशेष स्वामी राजेश्वरानन्द रामायणी के जन्मोत्सव में हो रहे श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे। जहां वो उनकी समाधि पर पुष्पार्चन किया। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए काफी बेताब नजर आए। कार्यक्रम स्थल छोटा होने की वजह से काफी भीड़ छूट गई। वहीं पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया।

प्रशासन के आलाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की निगरानी के लिये भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी थी। यहां के स्थानीय लोगों को बागेश्वर धाम के महाराज के आने की जैसे ही सूचना मिली तो लोगों में भारी उत्सव देखा गया। भारी संख्या में अमर शांति आश्रम पचोखरा के लिए उत्साहित हुए और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कथा वाचन से मंत्र मुग्ध हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *