Breaking News

sultanpur dr ghanshyam tiwari murder case ajay narayan

Sultanpur: इनामियां बदमाशों में अव्वल है सुल्तानपुर, CM की फटकार पर भी पुलिस खाली हाथ

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जनपद के तीन इनामिया बदमाश उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए चुनौती बन चुके हैं। इनामिया बदमाशों में पचास हजार रुपए का इनामी पुलिस इंस्पेक्टर भी है। वहीं अधिवक्ता हत्याकांड और डॉक्टर हत्याकांड में नामजद एक-एक लाख रुपये के इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी करने में एसटीएफ भी नाकाम है। पुलिस की नाकामी का ये हाल तब है जब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुल्तानपुर में बढ़ते अपराधों की समीक्षा कर रहे हैं।

दरअसल सुल्तानपुर जनपद के इनामी अपराधियों की चर्चा उत्तर प्रदेश में गूंज रही है। अधिवक्ता आजाद हत्याकांड में फरार सिराज को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है। सिराज पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं हाल में हुए डॉक्टर घनश्याम त्रिपाठी हत्याकांड का नामजद अभियुक्त अजय नारायण सिंह भी पुलिस की पकड़ से दूर है। अजय नारायण पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वही एक लाख रुपये के इनामी पुलिस इंस्पेक्टर निशु तोमर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी है। एक-एक लाख रुपये के इनामी सिराज उर्फ पप्पू और अजय नारायण गिरफ्तारी में STF भी नाकाम।

6 अगस्त 2023 को सुल्तानपुर नगर कोतवाली अंतर्गत अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। आजाद की हत्या का मुख्य अभियुक्त हिस्ट्रीसीटर सिराज उर्फ पप्पू है जो कि, अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उस पर एक लाख का इनाम रखा गया है। यही नहीं पुलिस ने उसके घर पर बुलडोजर भी चलाया है।

STF भी सिराज को तलाश रही है, मगर सिराज इतना शातिर है कि, पुलिस उसका सुराग भी नही लगा पा रही है। वहीं 23 सितम्बर को डॉक्टर घनश्याम त्रिपाठी हत्याकांड का मुद्दा गरमाया हुआ है। डॉक्टर की निर्मम तरीके से हत्या की गयी है। हत्या का आरोप अजय नारायण सिंह पर है, जो कि भाजपा नेता गिरीश नारायण सिंह उर्फ बब्बन सिंह का भतीजा है। पुलिस अजय नारायण की गिरफ्तारी को लेकर टेंशन में है मगर अजय नारायण लगातार पुलिस को चकमा देने में कामयाब है।

एक लाख के इनामी इंस्पेक्टर निशु तोमर लापता

महिला थाने से फरार पुलिस इंस्पेक्टर निशु तोमर का पता लगाने में भी सुल्तानपुर की पुलिस फेल है। निशु तोमर पर महिला सिपाही के रेप का इल्जाम है। करीब 6 महीने पहले निशु तोमर महिला थाने से फरार हो गया था। मामला पुलिस महकमें से जुड़ा है इसलिए अंदर खाने में कुछ अलग खिचड़ी पकने की चर्चा है। फिलहाल अभी तक इनामी इंस्पेक्टर निशु तोमर भी आंख मिचौली खेल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *