Breaking News

national flag dishonoured during procession in up sultanpur

Sultanpur: जुलूस में तिरंगे पर अशोक चक्र की जगह उर्दू में ये क्या लिखा, वायरल वीडियो

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। अब इसी बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमे राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ की गई है। तिरंगे में अशोक चक्र की जगह अरबी की इबारत लिखी है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। हालांकि जब इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो इसके खिलाफ ऐक्शन भी लिया गया। बता दें कि ये वीडियो सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र का है। जहां पर ईद-ए मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान तिरंगे का अपमान किया गया है।


अरबी लिखी इबारत वाला तिरंगा जुलूस में लहराता रहा और जुलूस में मौजूद खाकी की उस पर निगाह तक नहीं पड़ी। अंत में जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब एसपी सोमेन वर्मा ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। दरअस्ल ये पूरा मामला जिले के बल्दीराय थाना अंतर्गत पटेला गांव का है। गुरुवार सुबह यहां ईद-ए मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया था। जिसमें बड़ी संख्या में वर्ग विशेष के लोग जमा हुए थे। लोगों ने इस्लामी झंडे के साथ-साथ तिरंगा भी हाथों में उठा रखा था।

सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रेड हुआ तो एसपी ने इसका संज्ञान लिया और एसओ बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सत्यम सिंह की तहरीर पर स्थानीय थाने पर मुकदमा अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *