आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। खुद आम आदमी पार्टी ने इस बात की जानकारी दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में शराब घोटाले के मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए बुधवार की सुबह संजय सिंह को अपने दफ्तर में बुलाया था।
इसके बाद संजय सिंह से ईडी ने काफी लंबी पूछताछ की और कई जानकारियां भी हासिल की। करीब 8 घंटे से से ज्यादा की पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। इस खबर पर खुद आम आदमी पार्टी ने दावा किया है। इसके अलावा संजय सिंह के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
इस वक्त की आ रही ताजा खबरों के अनुसार, संजय सिंह के करीबी दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह के दिल्ली शराब घोटाले में शामिल होने की बात कबूल की है। बता दें कि, दिनेश अरोड़ा दिल्ली शराब घोटाले में सरकारी गवाह है। इसी ने सतेंद्र जैन का भी नाम लिया था और संजय सिंह का भी। इसके अलावा बता दें कि ईडी की छापेमारी के दौरान संजय सिंह के ठिकाने से कई ऐसे आपत्तिजनक सबूत भी मिले हैं जिनके आधार पर उनको गिरफ्तार किया गया है।