सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की तीसरी किस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शक एक बार फिर ‘टाइगर’ और ‘जोया’ को एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। दूसरी तरफ बॉलीवुड के गलियारों से एक धमाकेदार खबर सामने आ रही है जिसमें हाल ही में अरिजीत को सलमान के अपार्टमेंट के बाहर स्पॉट किया गया है। जिसके बाद से भाईजान और अरिजीत के बीच हुए विवाद के खत्म होने की चर्चा जोरों पर है।
बुधवार रात अरिजीत सिंह को मुंबई में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते देखा गया। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। वीडियो को सलमान खान के एक फैन ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए एक फैन ने कमेंट कर लिखा, अरिजीत सिंह आज सलमान खान के घर पर स्पॉट हुए, क्या हो रहा है? एक अन्य फैन ने अनुमान लगाया कि, क्या ये मीटिंग सलमान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 या विष्णुवर्धन और करण जौहर के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म में किसी म्यूजिक कोलैबोरेशन के लिए हुई थी। हालांकि असल बात क्या है इसके बारे में जल्द ही पता चल जाएगा।
बता दें कि सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच विवाद एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ था। जब सलमान ने अरिजीत से कहा कि, क्या आप सो रहे थे और इस पर अरिजीत ने पलटकर जवाब दिया आप लोगों ने मुझे सुला दिया। अरिजीत का ये अंदाज सलमान को नगवार गुजरा। नतीजा ये रहा कि सलमान ने अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ से अरिजीत का गाना हटवा दिया। इसके बाद अरिजीत ने सलमान ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी, लेकिन सलमान ने माफ नहीं किया।