Breaking News

Brajesh Pathak visit sultanpur met nisha tripathi

बृजेश पाठक के दौरे से डॉ त्रिपाठी हत्याकांड में आया नया मोड़, जो काम DM-SP नहीं कर पाए वो चुटकी में निपटाकर हो गए रवाना

सुल्तानपुर जनपद के चर्चित डॉ. घनश्याम त्रिपाठी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। कल तक योगी सरकार पर फायर और सीबीआई जांच की मांग करने वाली डॉ त्रिपाठी की पत्नी निशा त्रिपाठी ने यू टर्न ले लिया है। यूं कहे की जो काम सुल्तानपुर DM-SP और सांसद विधायक 12 दिन में नही कर पाए वो काम बृजेश पाठक चुटकी में निपटाकर लखनऊ रवाना हो गए। जी हां डॉ त्रिपाठी की पत्नी निशा त्रिपाठी का बड़ा बयान आया है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात करने के बाद निशा त्रिपाठी के सुर बदले है।

निशा त्रिपाठी ने जो दस लाख रुपए का चेक लेने से इंकार किया था, उसे स्वीकार भी कर लिया। जैसा कि, आप तस्वीरों में देख सकते है लम्भुआ से भाजपा विधायक सीता राम वर्मा डॉ त्रिपाठी की पत्नी निशा त्रिपाठी दस लाख रुपये का वही चेक ले रही है जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। यही नहीं CBI जांच की मांग करने वाली निशा त्रिपाठी का उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात के बाद चौकाने वाला बयान भी आया है। निशा त्रिपाठी ने साफ कर दिया है उन्हें योगी सरकार पर पूरा भरोसा है।

आपको बता दें डॉ घनश्याम त्रिपाठी हत्याकांड पर भाजपा और योगी सरकार की जमकर फजीहत होने लगी तो समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और दिग्गज ब्राह्मण नेता संतोष पांडेय डॉ त्रिपाठी हत्याकांड को मुद्दा बनाकर अभियान पर निकल पड़े। फिर क्या था लखनऊ से दिल्ली तक डॉ त्रिपाठी हत्याकांड गूंजने लगा। भाजपा के अंदर खाने में मंथन शुरु हुआ और 13 वें दिन उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का सुल्तानपुर दौरा लग गया।

बृजेश पाठक डॉ त्रिपाठी के घर आए नुकसान की भरपाई के लिए निशा त्रिपाठी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पाठक जी ने न जाने ऐसा कौन सा जादू किया। डॉ त्रिपाठी की पत्नी गुस्सा छु मंतर हो गया और निशा त्रिपाठी यू टर्न ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *