आज यानी बुधवर को नवरात्रि का चौथा दिन है, आज के दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा और अराधना करते है। ऐसी मान्यता है कि, मां कुष्मांडा की पूजा करने से संकट मिलते है और रोग दोष दूर होते है। आज के दिन कुम्हड़े की बलि देते है जिससे मां कुष्मांडा प्रसन्न होती है। ऐसे में हम आपको अपने इस लेख में शुभ योग, शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे है। सुबह 06:23 बजे से लेकर रात 09:01 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग बने हैं। ये तीनों ही शुभ योग हैं। आज दोपहर 01:22 बजे से भद्रा लग रही है, जो देर रात 01:12 बजे तक रहेगी।
पूजा विधि
बुधवार का दिन गौरी पुत्र गणेश की पूजा के लिए है। इस समय नवरात्रि चल रही है। ऐसे में आप मां दुर्गा के साथ गणेश जी की पूजा करें। आपको इन दोनों के अलावा शिव कृपा भी प्राप्त होगी। आज गणेश जी को गेंदे का फूल या फिर कोई लाल फूल अर्पित करें। उनको सिंदूर, अक्षत्, पान का पत्ता, सुपारी, धूप, दीप आदि अर्पित करें। बप्पा को प्रसन्न करने के लिए मोदक या फिर लड्डू का भोग लगाएं।
पूजा के समय बुध के बीज मंत्र का जाप करने से बुध दोष दूर होता है। कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए आप बुधवार का व्रत रखकर गणेश जी की पूजा करें। इससे भी आपको लाभ होगा। आइए पंचांग से जानते हैं नवरात्रि के चौथे दिन का सूर्योदय, चंद्रोदय, शुभ मुहूर्त, भद्रा, राहुकाल, अशुभ समय, दिशाशूल आदि।
18 अक्टूबर 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आश्विन शुक्ल चतुर्थी
आज का नक्षत्र – अनुराधा
आज का करण – वणिज
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – आयुष्यमान
आज का वार – बुधवार
आज का दिशाशूल- उत्तर
रवि योग: सुबह 06:23 बजे से रात 09:01 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:23 एएम से 09:01 पीएम तक
अमृत सिद्धि योग: सुबह 06:23 बजे से रात 09:01 बजे तक