Breaking News

किराएदार के कमरे में मिली मकान मालकिन की लाश, परिजनों के उड़े होश

Meerut Crime News: मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षे त्रके आनंद विहार कालोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी का शव उसके किराएदार के कमरे में मिला है। महिला के हाथ-पैर बंधे हुए हैं। महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की है। पुलिस ने किराएदार और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि जिस समय घटना हुई उस दौरान महिला घर में अकेली थी। मृतका का पति हरिद्वार में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।

प्रॉपर्टी डीलर पति अधिकांश रहता था बाहर
मौके पर पहुंचे सीओ दौराला ने भी हत्याकांड की जानकारी ली है। मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में रामकुमार का परिवार रहता है। राजकुमार हरिद्वार में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। इस कारण वह अधिकांश बाहर ही रहता है। राजकुमार की पत्नी रितु अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ घर में रहती है। जबकि राजकुमार का बेटा कृष देहरादून में रहकर एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। राजकुमान ने बताया कि उसके तीन मंजिला मकान के दूसरी मंजिल पर वह अपने परिवार के साथ रहता है। मकान की पहली मंजिल पर एक किराएदार और तीसरी मंजिल पर दूसरा किराएदार रहता है।

बताया गया कि तीसरी मंजिल का किराएदार 15 दिन से अपने घर गया है। पहली मंजिल पर एक युवक निखिल अपनी पत्नी के साथ दो साल से किराए पर रह रहा है। सुबह उसकी बेटी स्कूल चली गई थी। दोपहर बाद जब बेटी जब घर पहुंची तो देखा कि घर पर ताला लगा है।

रितु का फोन नहीं उठा
इसके बाद वह बुआ के घर चली गई। जब देर शाम तक महिला घर नहीं आई तो बुआ को चिंता हुई। बुआ ने अपने भाई रामकुमार को इसकी जानकारी दी। रामकुमार ने अपने अन्य रिश्तेदारों को घर पर पत्नी रितु का पता लगाने के लिए भेजा और उसके नंबर पर कई बार फोन भी किया। लेकिन रितु का फोन नहीं उठा।

पुलिस ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया
मामले की जानकारी होने के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एक युवक सीढ़ी के सहारे घर के भीतर दाखिल हुआ और उसने रितु का शव किराएदार निखिल के कमरे में पड़ा देखा तो उसके होश उड़ गए। शव को देखकर युवक की चींख निकल गई। हत्या की जानकारी थाना पुलिस को दी गई।

महिला के हत्या की जानकारी होने पर थाना कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। किराएदार निखिल और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *