Karwa Chauth 2023: पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत कल रखा जाएगा. हिंदू मान्यता के अनुसार करवा चौथ का व्रत विधि-विधान से रखने पर महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त होता है. यह व्रत शादीशुदा महिलाओं द्वारा बगैर कुछ खाए-पिये करवा माता के साथ भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और चंद्र देवता के लिए रखा जाता है. हालांकि कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे जीवनसाथी को पाने के लिए इस व्रत को रखती हैं. करवा चौथ के व्रत में जिस चंद्रमा के दर्शन का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है, वह आपके शहर में कब निकलेगा आइए इसे विस्तार से जानते हैं.
(देश के विभिन्न शहरों में करवा चौथ पर चांद निकलने का समय )
शहर (City) चांद निकलने का समय (Moon Rising Time)
दिल्ली में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:15 बजे
मुंबई में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:59 बजे
कोलकाता में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 07:46 बजे
चेन्नई में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:43 बजे
चंडीगढ़ में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:10 बजे
लखनऊ में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:05 बजे
देहरादून में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:06 बजे
अहमदाबाद में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:50 बजे
शिमला में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:07 बजे
भोपाल में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:29 बजे
पटना में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 07:51 बजे
रांची में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 07:56 बजे
रायपुर में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:17 बजे
गांधीनगर में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:43 बजे
जयपुर में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:26 बजे
जम्मू में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:12 बजे
हैदराबाद में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:31 बजे
भुवनेश्वर में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:02 बजे
गुरुग्राम में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:16 बजे
गाजियाबाद में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:14 बजे
फरीदबाद में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:15 बजे
नोएडा में कब दिखेगा चांद? सायंकाल 08:14 बजे
कब और कैसे करें करवा चौथ की पूजा
देश की राजधानी दिल्ली के पंचांग के अनुसार इस साल करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 05:36 बजे से प्रारंभ होकर 06:54 बजे तक रहेगा. हिंदू मान्यता के अनुसार करवा चौथ व्रत की पूजा शुभ मुहूर्त में करने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है. ऐसे में इस दिन इसी मुहूर्त में ही सुहागिन महिलाओं को व्रत की पूजा, कथा सुननी या पढ़नी चाहिए.
करवा चौथ पर कैसे करें चंद्रमा की पूजा
हिंदू मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ वाले दिन चंद्रोदय के समय छलनी से उनका दर्शन और पूजन करना चाहिए. चंद्रमा की पूजा करते समय उन्हें अर्घ्य दें और उसके बाद अपने पति को रोली से तिलक लगाकर उन्हें मिठाई खिलाएं. इसके बाद अपने सुहाग के हाथ से पानी पीकर इस व्रत को पूर्ण करें. करवा चौथ की पूजा पूरी होने पर अपने पति एवं बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और सभी को प्रसाद बांटें.