Breaking News

The Internet Is Convinced Anushka Sharma Is Pregnant Watch Viral Video With Virat Kohli

Anushka Sharma और Virat Kohli दूसरी बार बनने जा रहे पेरेंट्स, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर अभिनेत्री, वीडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले कई दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जब अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर खबर सामने आई है तो कई लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था। अब इसी बीच अनुष्का शर्मा का वीडियो सामने आया है जो इस वक्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ नजर आ रही है। हाल ही में, उन्हें बैंगलोर में पति विराट कोहली के साथ देखा गया। इस दौरान लोगों की नजरें अभिनेत्री के बेबी बंप पर गईं।

अनुष्का शर्मा बैंगलोर अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली को चीयर-अप करने पर गई हैं। बैंगलोर में भारतीय क्रिकेट टीम का नीदरलैंड के साथ वर्ल्ड कप मैच है, जो दिवाली (12 नवंबर) को होगा। मैच से पहले कपल को एक साथ घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को हाल ही में बैंगलोर के होटल में एक साथ स्पॉट किया गया। विराट और अनुष्का हाथों में हाथ थामे घूमते हुए नजर आए। इस दौरान सभी की नजरें अनुष्का शर्मा के बेबी बंप पर पड़ी। कुछ सेकेंड्स के वीडियो में लोगों ने अनुष्का के बेबी बंप को नोटिस किया। ढीली ब्लैक ड्रेस में अनुष्का का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।

इंस्टैंट बॉलीवुड ने अनुष्का और विराट का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस खुशखबरी की पुष्टि की, जिससे फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। बेबी जल्द ही आने वाला और हम विरुष्का परिवार में सबसे नए सदस्य का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’

अनुष्का शर्मा का वीडियो देख लोग भी मान रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने कहा, ‘वह प्रेग्नेंट हैं। मुझे लगता है कि दोनों वर्ल्ड कप के बाद अनाउंस करेंगे।’ एक यूजर ने कहा, ‘वह प्रेग्नेंट हैं।’ एक ने कहा, ‘वह अपनी पहली प्रेग्नेंसी में भी ऐसी ही दिख रही थीं।’ एक फैन ने कहा, ‘वर्ल्ड कप भी आएगा और बेबी भी।’ साथ ही कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा की सेकेंड प्रेग्नेंसी की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। मगर अनुष्का या विराट में से किसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कपल ने 2021 में एक बेटी का स्वागत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *