भारतीय क्रिकेट टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चर्चा में बने हुए है। दरअसल बात ये है कि महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए एक बार फिर से उन्होंने अपने चाहने वालों को दिल जीत लिया है। इसमे कोई दो राय नहीं है कि, महेंद्र सिंह धोनी की दुनियाभर में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड के अपने पैतृक गांव में घूमने गए है। साक्षी सिंह ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित लवली गांव में उनकी एक आकर्षक तस्वीर शेयर की। उन्होंने वहां पर पहुंचकर अपने बड़े-बुजुर्गों के पैर भी छुए और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Dhoni the man of culture, never forget your roots ❤️
pic.twitter.com/6HbGVpRtux— Sara Tendulkar (@i_saratendulkar) November 16, 2023
महेंद्र सिंह धोनी अपने डाउन टू अर्थ रहने के लिए काफी मशहूर हैं और यह दृश्य उनके पैतृक गांव में भी देखने को मिला। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, वह अपने गांव 20 साल बाद पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वह इससे पहले 12 मई 2003 में अपने पैतृक गए थे और अब 20 साल के बाद पहुंचे हैं। जब उनका टीम इंडिया में सिलेक्शन भी नहीं हुआ था, तब वह वहां पर पहुंचे थे। उस वक्त वह अपने जनेऊ के लिए माता-पिता के साथ गांव गए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह अभी पत्नी के साथ अपने चचेरे भाई चंदन सिंह के घर में चाय पी।
महेंद्र सिंह धोनी का बुजुर्गों के पैर छूने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसकी लोग तारीफ करते नजर आ रहे है। उनके इस वीडियो पर अब तक ढेर सारें कमेंट्स और लाइक्स मिल चुके हैं।