उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद सक एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां पर एक शख्स को चिकन फ्राई खरीदने के लिए पत्नी ने पैसे नहीं दिए तो शख्स ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति ने अपनी पत्नी से चिकन फ्राई खरीदने के लिए पैसे मांगे, पत्नी ने मना कर दिया। जिसको लेकर दोनों के बीच खूब विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पति ने पत्नी के गले में कैंची घोंप दी। घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी पति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, आरोपी पेशे से दर्जी है। मामला यूपी के गाजियाबाद का है। केलोनी थाने की प्रेम नगर कॉलोनी में महिला की कैंची गले में घोंपकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लोनी में पेशे से दर्जी एक व्यक्ति ने ‘चिकन फ्राई’ खरीदने के लिए पैसे न देने को लेकर हुई बहस के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी की गर्दन में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी। प्रेम नगर कॉलोनी के शाहिद हुसैन को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
शाहिद ने शुक्रवार रात बहस के बाद अपनी पत्नी नूर बानो (46) की गर्दन में कैंची घोंप दी। पत्नी को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि, शाहिद को चिकन लाने के लिए पैसे देने से इंकार के बाद उसकी पत्नी बाहर गई और खुद चिकन खरीद कर लाई। पुलिस ने बताया कि इस बात पर फिर दोनों के बीच बहस हुई और इस दौरान शाहिद ने पत्नी नूर बानो की गर्दन पर कैंची से वार कर दिया।