Breaking News

जब भगवान बुलाते हैं, तभी हम सब जाते हैं... रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बोले अखिलेश यादव

जब भगवान बुलाते हैं, तभी हम सब जाते हैं… रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बोले Akhilesh यादव

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को है। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अखिलेश की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। हालांकि अब तक सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निमंत्रण नहीं मिला है। अखिलेश ने कहा, “जब भगवान बुलाते हैं, तभी हम सब जाते हैं। मेरा मानना है कि बिना भगवान की इच्छा के कोई दर्शन करने नहीं जा सकता। भगवान का बुलावा कब-किसको आ जाए, कोई कह नहीं सकता।”

अखिलेश लखनऊ पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी महिला सम्मेलन में आज गुरुवार को पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं। स्वामी प्रसाद के हिंदू धर्म पर विवादित बयान के सवालों का भी अखिलेश ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- स्वामी का बयान उनका व्यक्तिगत है। सपा सभी धर्म के लोगों का सम्मान करती है।

ये महिलाएं हमारी SMS हैं

अखिलेश ने कहा, ये महिलाएं हमारी SMS यानी S-सपा M-महिला S-सभा हैं। जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, हमारी महिला संगठन उसके खिलाफ खड़ी रहेगी। पूरी महिला संगठन 2024 में सपा को जिताने का काम करेंगी। वही अखिलेश ने आगे कहा- PDA का नारा तभी पूरा होगा जब आधी आबादी साथ होगी। पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक के साथ आधी आबादी भी है। किसी भी समस्या के खिलाफ, गैर बराबरी के खिलाफ इन्हीं आधी आबादी को आगे आना पड़ता है। आज पूरे देश में कहीं महिला असुरक्षित है तो वह यूपी में है। जहां भाजपा की सरकार है, वहां महिला असुरक्षित है।

अखिलेश बोले- हम महिला पहलवानों के साथ

अखिलेश ने कहा- मुझे दुख है इस बात का कि जो नारी वंदन और नारी सम्मान की बात कर रहे हैं, उन्हें पहलवान बेटियों का दुख नहीं दिखाई देता है। पहले भी हमने कहा कि हम महिला पहलवानों के साथ हैं और महिलाओं के साथ कहीं भी अन्याय होगा तो उन्हें न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी उनके साथ है।

सरकार पर अखिलेश का तंज- नौजवानों के आक्रोश से डरते हैं

अखिलेश ने कहा- उम्र को लेकर पूरे प्रदेश के नौजवान आक्रोश में थे। कम से कम सरकार ने स्वीकार कर लिया। यह नौजवानों के आक्रोश से डरते हैं। क्योंकि चुनाव करीब है, इसलिए नौकरी की बात की है। लेकिन, रिजल्ट वोट पड़ने के बाद भी नहीं आएगा। समाजवादी पार्टी लोकसभा के चुनाव के लिए लगातार तैयारी कर रही है। 80 सीटें हाराओं, देश से भाजपा को हटाओ, सविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ और नारी सम्मान बचाओ। यही गठबंधन करेगा।

भाजपा के बड़े-बड़े नेता झाड़ू लगा रहे है

वही अखिलेश यादव ने डिप्टी CM केशव पर तंज कसा। अखिलेश ने कहा- आपने देखा होगा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता झाड़ू लगा रहे हैं। क्या केवल एक जगह झाड़ू लगाने से सफाई हो जाएगी? बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य चार दिनों से अयोध्या में हैं। वह रोज सुबह सफाई कर्मचारियों के साथ स्वच्छता अभियान में जुटते हैं। गुरुवार सुबह भी केशव ने नाली की सफाई की। झाड़ू लगाई और कूड़ा उठाकर फेंका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *