Breaking News

New Year का पहला दिन बना आखिरी... पार्टी के दौरान तेज रफ़्तार ने ली 6 दोस्तों की जान

New Year का पहला दिन बना आखिरी… पार्टी के दौरान तेज रफ़्तार ने ली 6 दोस्तों की जान

झारखंड : नए साल की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गया जब झारखंड के जमशेदपुर में एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हैं। घायलों की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से जा रही एक कार पहले पोल से टकराई फिर पेड़ में से। टक्कर के बाद कार में सवार लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई है।

रात में की थी लिट्टी पार्टी

घटना के बारे में घायल रवि शंकर के पिता ने सुनील झा ने बताया सभी लोगों ने घर के सामने रविवार रात को लिट्टी पाटी किया था। सुबह सभी दोस्त मस्ती करने लिए बिष्टुपुर गए थे और वहां से लौटने के दौरान हादसे के शिकार हो गए। सभी न्यू ईयर नाईट मना रहे थे।

रफ्तार ने ली जान

हादसे के बाद कार में तीन लोग फंसे हुए थे। उन्हें बड़ी मश्क्कत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निकाला. इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में एक की मौत हो गई जबकि दो को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान हेमंत सिंह,छोटू यादव, सूरज,आदित्यपुर बाबाकुटी निवासी मोनू महतो, टिट्टू और एक अन्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार में आठ लोग सवार थे।

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। डीसी आवास के पास वह अनियंत्रित हो गई और पहले पोल फिर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। कार बुरी तरह चिपट गया। लोग दौड़ कर पहुंचे लेकिन तबतक मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से तीन को बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *