सुल्तानपुर: पूर्व मंत्री और सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह ने बचपन में जो सपना देखा था आख़िरकार वो पूरा हो गया। सपना जब धरातल पर उतरा तो विधायक जी खुशी से झूम उठे, भीड़ जुटा कर पूजा अर्चना की और नारियल फोड़ कर बड़ा ऐलान कर डाला।
सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह के सपने को पूरा होने 67 करोड़ रूपया खर्च होगा क्योकि ये सपना ही ऐसा है जो बिना पैसा पूरा नही हो सकता। 67 करोड़ के सपने की असली कहानी अब तो आपके समझ में आ गयी होगी। दरअसल ये कहानी है सुल्तानपुर सिटी के विकास की, गोलाघाट से टेढ़ुई तक फोर लेन सडक की। 37 करोड़ रूपया भूमि अधिग्रहण और करीब 27 करोड़ रूपया सडक के निर्माण पर खर्च आएगा।
विधायक विनोद सिंह का ये भी दावा है कि जल्द गोला घाट पर गोमती नदी पर एक और ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। ब्रिज निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भी हरी झड़ी दे दी है। आपको बता दे सुल्तानपुर के विकास को लेकर विधायक विनोद सिंह का फुल प्रूफ प्लान है, विधायक विनोद सिंह एक के बाद एक धमाका कर चर्चा में है।