Breaking News

Sultanpur: टेंडर टैक्स में विधायक जी बेदाग, खेल तो कर रहा था बाजीगर

सुल्तानपुर: टेंडर मैनेजमेंट का बम फोड़ कर सुर्खियों में आए भाजपा कार्यकर्ता निखिल सिंह ने यू टर्न ले लिया है। लम्भुआ MLA सीताराम वर्मा पर गंभीर इल्जाम लगाने वाले निखिल सिंह का अब कहना है विधायक जी बेदाग है असली गुनहगार तो सपा नेता जीतेन्द्र वर्मा बाजीगर है।
बुधवार को प्रेस करते हुए निखिल यादव ने नया खुलासा किया। निखिल सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक को बदनाम करने के लिए सपा नेता बाज़ीगर ने साजिश रची। जिसको लेकर भाजपा विधायक सीताराम वर्मा से वार्ता की गयी। वार्ता में साफ हुआ विधायक पर कमीशनखोरी का इल्जाम साजिश थी । विधायक सीताराम वर्मा ने किसी की दखल नही दी थी। समाजवादी पार्टी के नेता जातिगत राजनीति का बुलबुला बनाकर माहौल खराब करना चाहते है।

निखिल ने लगाए थे भाजपा MLA पर बड़े इल्जाम

निखिल सिंह ने भाजपा MLA सीताराम वर्मा पर बड़ा इल्जाम लगाया था। प्रेस वार्ता कर कहा था 10 परसेंट विधायक टैक्स मांगा जा रहा है। टैक्स न देने पर उनके खिलाफ कोतवाली देहात थाने में फर्जी FIR दर्ज कराई गयी है। लम्भुआ MLA सीताराम वर्मा का टेंडर बाजीगर वर्मा मैनेज कर रहा है जो कि 10 परसेंट मैनेजमेंट टैक्स की वसूली कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *