Breaking News

Sultanpur: धनपतगंज ब्लॉक में फिर बवाल, फलाने सिंह पर बजट लूटने का इल्जाम!

सुल्तानपुर: धनपतगंज ब्लॉक में थम नही रहा बवाल… बाहुबली यश भद्र मोनू के बाद अब उनके चाचा ऋषि भद्र सिंह ने संभाला मोर्चा…….इल्जाम लगाया…. माननीयों की शह पर चल रही है लूट…..फलाने सिंह करवा रहे है लूट……दरअसल हल्ला बोल चल रहा है यूपी के सुल्तानपुर जनपद के धनपतगंज ब्लाक मुख्यालय पर…… बीडीसी चाचा ऋषि भद्र सिंह फायर है….. पूर्व प्रमुख मोनू सिंह के गुट के बीडीसी सदस्यों के साथ हल्लाबोल कर रहे है…

दरअसल सुल्तानपुर का धनपतगंज ब्लॉक हमेशा सुर्खियों में रहता है… ब्लॉक पर दशकों से भद्र परिवार का कब्जा था .. इस बार यशभद्र सिंह मोनू की प्रमुखी गई तो उपचुनाव जीतकर भाजपा की पार्वती देवी प्रमुख है.. और इसी के साथ शुरु हुआ कोरम को लेकर गुणा भाग का खेल….. कभी पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू की भिड़ंत हो रही है …तो अब कभी बजट और काम को लेकर चाचा ऋषि भद्र सिंह सीधा फायर है सुल्तानपुर भाजपा विधायक विनोद सिंह पर….

दरअसल एक मामले में सजा के बाद मोनू सिंह की प्रमुखी चली गई थी…जिसके बाद उपचुनाव में कुर्सी पर भाजपा प्रत्याशी बैठी….हालांकि अब मोनू सिंह की सजा कैंसिल हो गई लेकिन उनके साथ वहीं हुआ कि गधा मरा लेकिन चना खाकर…. यानी सजा सस्पेंड हुई मगर प्रमुखी जाने के बाद…फिलहाल प्रमुखी जाने के बाद अब धनपतगंज ब्लॉक सुर्खियों में है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *