Breaking News

पत्नी भानवी सिंह ने राजा भैया के खिलाफ लिखाया इतिहास का सबसे बड़ा घरेलू हिंसा का मुकदमा

उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने देश का सबसे लम्बा मुकदमा दर्ज कराया है। वैसे तो मामला मुकदमा घरेलू हिंसा का है लेकिन FIR 19 पेज की है। रानी भानवी सिंह ने राज महल और राजा भाइया से जुड़े तमाम राज का खुलासा इन 19 पेज के FIR में किया है। फिलहाल अब दिल्ली पुलिस राजा भाइया पर लगे इल्जामों की पड़ताल करेगी। वैसे राजा भाइया और भानवी सिंह के बीच तलाक का मुकदमा फैमेली कोर्ट में विचाराधीन है। राजा भाइया ने तलाक के लिए मुकदमा किया है लेकिन इस बीच रानी भानवी कुमारी सिंह ने बड़ा धमाका कर सबको चौकाया है।

आरोप लगाया है राजा भाइया से सालों तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही है। उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. 30 साल की शादी में कई बार उन्हें यातना झेलनी पड़ी, उनकी सास ने भी काफी प्रताड़ित किया। आपको बता दे यूपी की राजनीति में राजा भैया का खास वजूद हैं। 1993 से अब तक लगातार विधायक है। प्रतापगढ़ की कुंडा सीट राजा भाइया के नाम से जानी और पहचानी जाती है। फिलहाल पहली बार रानी भानवी कुमारी ने जोर का झटका धीरे से देकर राज महल हिला दिया है। भानवी सिंह ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के सबूत भी दिए हैं।

भानवी के मुताबिक, राजा भैया के साथ उनके संबंधों में काफी समय से तनाव चल रहा था। राजा भाइया पर सबसे गंभीर इल्जाम एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के है। जिसका व्यौरा रानी भानवी सिंह ने सिलसिलेवर दिए है। इसके अलावा जान से मारने की कोशिश का इल्जाम भी राजा भाइया पर लगाया है। भानवी सिंह की तरफ से दर्ज FIR के अनुसार राजा भाइया घरेलू हिंसा करते रहे। जब भी अनैतिक रिश्तो का विरोध करती तो राजा भैया हिंसा पर उतारू हो जाते। एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा है कि 23 अप्रैल 2015 को इस कदर मारपीट की और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। यही नही एक बार तो राजा भाइया ने फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश भी की। फिलहाल राजा भाइया और रानी भानवी सिंह का रिश्ता कानूनी दांव पेंच से और उलझता जा रहा है। रानी भानवी की तरफ से दर्ज कराई गयी 19 पेज की FIR राजा भाइया के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *