Breaking News

सुल्तानपुर: सपा नेता ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, बन गए धरती पुत्र

सुल्तानपुर : समाजवादी पार्टी के जिला सचिव राहुल उपाध्याय ने आज अपने जन्मदिवस को बड़े ही अलग अंदाज मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिवस को किसानों को समर्पित करते हुए किसानों के साथ मनाया। जहां अधिकतर नेता अपने जन्मदिवस को अपने परिवार और कार्यकर्ताओं कर बीच केक काट कर भारी तामझाम से इसका आयोजन करते हैं वहीं सपा जिला सचिव ने किसानों के साथ मिलकर किसानों की कर्म भूमि यानी कि खेतों में हल चला कर और हवन करके अपना जन्मदिवस मनाया।

राहुल उपाध्याय ने किसानों के साथ मिलकर आज इस आयोजन में केंद्र की मोदी सरकार और राज्य के योगी सरकार को किसान विरोधी भी बताया। उन्होंने किसानों के साथ मिलकर मोदी-योगी सरकार की नीतियों को किसान के साथ धोखा बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने संसद में भारी विरोध के बाद जो किसान बिल पास हुआ है वो सिर्फ और सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए हुए है। इस बिल से गरीब किसान सिर्फ मजदूर बनकर रह जायेगा जबकि बिचौलियों और बड़े व्यापारियों के लिए बहार जैसा है। इससे ना ही किसान अपने फसल को सही दाम पर बेंच पाने में सफल होगा और न ही कोई मुनाफा पायेगा। मंडी पूरी तरह से व्यापारियों के मुट्ठी में होगा। किसान पहले से ज्यादा बेबस हो जाएगा। ये बिल को जल्दबाजी में और बिना विशेषज्ञों की राय के पास किया हुआ बिल मालूम पड़ता है।

सपा जिला सचिव ने अपने जन्मदिवस पर ये आह्वान किया कि वो किसानों के हक़ के लिए अपने नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरह लड़ते रहेंगे। इस सरकार की किसी भी किसान विरोधी योजनाओं को सफल नहीं होने देंगे। किसान के बीच जागरूकता फैलाएंगे कि वो इस मौजूदा सरकार के बहकावें में ना आये वो अपने हक़ की लड़ाई के लिए अपनी आवाज बुलंद रखे। हर गरीब किसान के हक़ और उसके बेहतर जीवन के लिए समाजवादी पार्टी लड़ती आयी है और लड़ती रहेगी।

आज ही राहुल उपाध्याय ने किसानों के साथ-साथ युवाओं के लिए भी आवाज बुलंद की. उनके साथ रोजगार के मुद्दे को लेकर साइकिल मार्च निकाला. इस बीच हनुमान मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की. उन्होंने अपने क्षेत्र के मजार में भी मत्था टेक आपसी सौहार्द को बनाये रखने का संदेश दिया।