Breaking News

गोरखपुर में डबल मर्डर से सनसनी, नाबालिग और बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या

यूपी के गोरखपुर में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है। घर के अंदर बुजुर्ग महिला और उसके नाबालिग नाती की लाश मिली है। जानरकारी के अनुसार महिला पति से अलग रहती रही है। तीन दिन पहले ही समझौते के महिला सात साल के अंतराल के बाद पति के घर पर बेटी और नाती को लेकर रहने आई थी। बताया जा रहा है कि उसका पति और बेटे से विवाद रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मामला गोरखपुर के शाहपुर थानक्षेत्र के राम-जानकी नगर का है। यहां एक मकान में हत्‍या की वारदात की सूचना के बाद पुलिस पहुंची। इसके तुरंत बाद गोरखपुर के एसएसपी जोगिन्‍दर कुमार और अन्‍य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घर के अंदर से 60 वर्षीय महिला चंदा सिंह और उनके 14 साल के नाती नैतिक की लाश पड़ी मिली है। घटना की सूचना मिलने के बाद डॉग स्‍क्‍वायड और फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और नमूने एकत्र किए।  महिला और उसके नाती की गला रेतकर हत्‍या की गई है।

गोरखपुर के एसएसपी जोगिन्‍दर कुमार ने बताया कि गोरखपुर के शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर में रिटायर्ड रेलकर्मी विरेन्‍द्र की पत्नी चंदा सिंह और उनके नाती नैतिक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। अभी तक हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस इसे सम्पत्ति विवाद से जोड़कर देख रही है। क्योंकि पति-पत्नी में बीते सात साल से अनबन चल रही थी। फिलहाल दोनों एक ही मकान में अलग-अलग रहते रहे हैं दोनों का तेज चाकू से गला रेता गया है।

बताया जा रहा है कि शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि मूलरूप से शाहजहांपुर जिले के रहने वाले विरेन्द्र सिंह के पिता भगवानदास रेलवे में नौकरी के सिलसिले में यहां आए। इसके बाद विरेन्‍द्र सिंह को भी यहीं रेलवे में नौकरी मिल गई।  उन्होंने अपना मकान बनवा लिया।  विरेन्‍द्र सिंह के तीन बेटे और एक बेटी रही हैं। दो बेटों का देहांत हो चुका है। उन दोनों की शादी नहीं हुई थी। बेटा विशाल नगर निगम में कूड़ा वाहन चलाता है। जबकि बेटी सोनी की शादी मेंहदावल संतकबीरनगर में हुई है। करीब 2400 वर्गफीट के मकान में ही वीरेन्द्र सिंह ने सामने कई दुकानें बनवा रखीं हैं।