Breaking News

सगे भाई ने ली पत्थर से सिर कुचलकर भाई की जान, शराब पीने से मना करने पर हुआ था झगड़ा

आगरा के थाना एमएम गेट की शीतला गली स्थित पापड़ वाली गली में बिजली मिस्त्री राम शर्मा की  मौत का मामाल सामने आया है।  बता दें कि सोमवार तड़के पांच बजे सोते समय बड़े भाई श्रीकृष्ण ने ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से भाग निकला। जिस समय श्रीकृष्ण भाई पर प्रहार कर रहा था, उस समय मां कुसुम शर्मा बगल में सो रही थीं।

उन्होंने बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। पुलिस ने वही दो घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शराब पीने से मना करने पर दोनों भाइयों के बीच रविवार की रात झगड़ा हुआ था। 

बताया जा रहा है कि पापड़ वाली गली निवासी राम शर्मा पुत्र रमेशचंद घर से कूलर-पंखे सही करने का काम करता था। उसकी मां कुसुम शर्मा ने पुलिस को बताया कि बेटे राम और श्रीकृष्ण की शादी नहीं हुई थी। श्रीकृष्ण शराब पीने का आदी है, वह अक्सर झगड़ा करता था। रविवार की रात को भी झगड़ा हो गया था। वृद्ध पिता रमेश चंद और मां कुसुम ने दोनों को अलग किया। श्रीकृष्ण अंदर के कमरे में सोने चला गया। मगर, वह राम से बदला लेना चाहता था। राम ने भाई को गाली दे दी थी, इससे वह नाराज था। 

उनके रोकने पर आरोपी घर से भाग गया। इसके बाद घायल राम को लोगों की मदद से एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर लिया है। 

वद्ध माता-पिता का सहारा राम ही था। वह काम करता था। इससे घर चलता था। उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा जेल चला गया। अब कोई देखभाल करने वाला भी नहीं है। इस पर परिजनों ने जिला प्रशासन से पेंशन दिलाने की मांग की।