Breaking News

जेल में हर शुक्रवार AAP सांसद संजय सिंह करेंगे उपवास, कई जगहों पर कार्यकर्ता भी देंगे साथ

Delhi : जेल में हर शुक्रवार AAP सांसद संजय सिंह करेंगे उपवास, कई जगहों पर कार्यकर्ता भी देंगे साथ

दिल्ली : आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल में अब हर शुक्रवार को भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उपवास पर रहेंगे। बृहस्पतिवार को आप पार्टी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जेल से देश की रक्षा के लिए सांसद संजय सिंह ने एकजुट रहने का संदेश दिया है।

आप नेता ने कहा कि संभव हो तो हर जाति धर्म के लोग हफ्ते में एक दिन भारत माता का माल्यार्पण कर उपवास करें। यह मनोबल को बढ़ाएगा और संकल्प को मजबूती देगा। लोकतंत्र बचने के लिए फिर से जेपी जैसा आंदोलन करना आवश्यक हो गया है। महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन एवं तानाशाही से पूरा देश त्रस्त है। अब इसके लिए सड़क से लेकर जेल तक लड़ना होगा।

इसकी शक्ति हमें भारत माता के आशीर्वाद से मिलेगी। यूपी में हर शुक्रवार को सभी जिलों में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता उपवास करेंगे।

जेल में इसलिए बंद हैं संजय सिंह

दिल्ली की आबकारी मामले में कथित घोटाले के आरोप में संजय सिंह जेल में बंद है। ED ने इस साल 4 अक्टूबर को नॉर्थ एवेन्यू इलाके में संजय सिंह के आवास पर 7 घंटे से अधिक समय की पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। सिंह की गिरफ्तारी इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया के बाद दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है। संजय सिंह, आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि जेल में संजय सिंह इस देश के महान क्रांतिकारी लोगों की किताबें पढ़ रहे हैं। संजय सिंह हर संभव तरीके से लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई को जिंदा रखने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *