बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज उन्होंने अपनी जिंदगी के 38 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके पर हम आपको आदित्य रॉय कपूर की लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे है। आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अनन्या पांडे को डेट कर रहे है। दोनों को एक साथ कई मौकों पर देखा गया है जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में है। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक दोनों की तरफ से इसको लेकर अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
बता कि दोनों को लेकर काफी समय से इनके लिंकअप की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में अनन्या ने करण जौहर के शो में कुछ ऐसा कहा था जिसके बाद ये कंफर्म हो गया कि अनन्या और आदित्य डेट कर रहे हैं। अनन्या पांडे आदित्य रॉय कपूर से उम्र में काफी छोटी है। वैसे ये आदित्य की पहली गर्लफ्रेंड नहीं हैं इससे पहले भी एक्टर बॉलीवुड की कई हसीनाओं को डेट कर चुके हैं।
इस लिस्ट में सलमान खान की एक्स से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक की गर्लफ्रेंड का नाम शामिल है। श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा और अहाना देओल का नाम शामिल है। ऐसा कहा जाता है कि आदित्या रॉय कपूर इन अभिनेत्रियों को डेट कर चुके है।