उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में जहाँ प्रदेश सरकार ने 15 अक्टूबर से धान खरीद का समय निर्धारित किया। लेकिन खरीद क्रय केंद्र पर संसाधनों की कमी के चलते पहले दिन ही खरीद की पोल खुली गयी। सेंटर पर मौजूद केंद्र प्रभारी ने संसाधन न होने का रोना रोया।
दरअसल जनपद में धान खरीद सेंटर खोलने के लिए प्रदेश सरकार ने 15 अक्टूबर से समय निर्धारित किया। लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारी केंद्रों पर शासकीय निर्देशाजनक सुविधाओ के साथ खरीद केंद्र पर प्रभारियों को नियुक्त कर सेंटर खोलेने फरमान जारी कर दिया। गुरुवार की सुबह 9 बजे कूरेभार सेंटर पर धान खरीद का बैनर लगाकर केन्द्र प्रभारी बैठे दिखे। गौरतलब है कि पहली बार प्रदेश की योगी सरकार ने 15 दिन पहले धान क्रय केंद्र खोलने का आदेश दिया है। जबकि पूर्ववती वर्षो में बीते 1 नवम्बर से धान क्रय शुरू हुई थी। खरीद केंद्र पर तैनात विपणन निरीक्षक राम कुमार ने बताया कि धान क्रय केंद्र खोल दिया गया है। केंद्र पर हैण्डलिंग एवं परिवहन ठेकेदार की नियुक्ति नही हो पाई है। साथ ही केंद्र पावर विनोइंग फैन भी उपलब्ध नहीं है। संसाधनों की उपलब्धता न होने से धान का क्रय नही हो पाया। संसाधन मिलने के बाद किसानों से धान क्रय किया जाएगा।