Breaking News

Sunny Deol

क्या Sunny Deol लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2024? Gadar 2 के हिट होने के बाद अभिनेता ने लिया ये बड़ा फैसला

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 (Gadar 2) को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर महज कुछ ही दिनों में 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब एक दो दिनों में फिल्म 400 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी। सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 (Gadar 2) फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करेगी। फिल्म के सुपरहिट होने क बाद से सनी देओल (Sunny Deol) चर्चा में बने हुए है। उनको लेकर अलग अलग खबरें सामने आ रही है। अब इसी बीच सनी देओल (Sunny Deol) एक खास वजह से चर्चा में है।

Sunny Deol की Gadar 2 के आगे धराशई हुई Akshay Kumar की OMG 2, बॉक्स आफिस पर कर रही धुआंधार कमाई, देखें ताजा आंकड़े

पंजाब के गुरदासपुर जिले से सांसद है Sunny Deol

दरअसल बात ये है कि सनी देओल एक अभिनेता होने के साथ साथ पंजाब के गुरदासपुर जिले से सांसद भी है। लोकसभा चुनाव आने वाले हैं, ऐसे में लोग कयास लगा रहे थे कि सनी देओल भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन आपको बता दें कि सनी देओल लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते है। वो अपनी फिल्म गदर 2 के सुपरहिट होने के बाद अब अभिनय पर पूरा फोकस करना चाहते है।

बॉक्स आफिस पर Sunny Deol की दहाड़ जारी, सातवें दिन Gadar 2 ने की धुंआधार कमाई, दर्ज किया रिकॉर्ड

सनी देओल ने एक इंटरव्यू में 2024 का चुनाव न लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, वह अभी सिर्फ एक एक्टर की तरह ही रहेंगे। आप एक जॉब कर सकते हैं। आप मल्टीपल जॉब नहीं कर सकते। जब मैं राजनीति में आया था तो सोचा था, ऐसी-वैसी चीजें होंगी, लेकिन जो चीजें होती हैं, वह एक एक्टर की तरह भी मैं कर सकता हूं। क्योंकि लोगों का प्यार इतना मिल रहा है।

Sunny Deol: राजनीति उनके परिवार को सूट नहीं करती

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सनी देओल ने कहा कि, राजनीति उनके परिवार को सूट नहीं करती है। पहले पापा (धर्मेंद्र) थे और अब मैं हूं। सनी देओल ने कहा कि, अगर 2024 में भाजपा चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वह मना करेंगे। जो वह नहीं कर सकते, वे एक बार कर के देख लिया है। वह राजनीति नहीं कर सकते और न करना चाहते हैं। यह उनकी मर्जी है।

अगर हम बात करें सनी देओल की तो वो गदर 2 के बाद अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गए है। हालांकि उनका अगला प्रोजेक्ट किया है इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं। लेकिन इतना जरूर है कि सनी देओल आने वाले दिनों में कोई ना कोई बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *