Breaking News

UP : कांग्रेस को मिला झटका, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव, जानें वजह

UP : कांग्रेस को मिला झटका, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव, जानें वजह

लखनऊ : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं शामिल होंगे! सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश अमेठी, रायबरेली भी नहीं जायेंगे। कांग्रेस के व्यवहार से सपा असहज है। पल्लवी पटेल को यात्रा में शामिल किया गया था। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव इससे नाराज हैं। माना जा रहा है, कांग्रेस सपा के अंदरखाने नुकसान कर रही है। यही कारण है, कि अखिलेश यादव ने यात्रा से दूरी बना ली है।

पल्लवी पटेल को यात्रा में शामिल करने से नाराज हैं अखिलेश

अखिलेश यादव पहले अमेठी या रायबरेली में शामिल होने वाले थे। यहां संभावना जताई जा रही है कि अगर सोमवार को नहीं जाते हैं तो मंगलवार को रायबरेली में यात्रा में शामिल हो सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीटों के बंटवारे के बाद ही अखिलेश यादव अखिलेश यादव यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा पल्लवी पटेल को यात्रा में शामिल करने से भी अखिलेश यादव नाराज चल रहे हैं।

सीट बंटवारे पर फंसा पेंच

हाल ही में पल्लवी ने राज्यसभा में सपा उम्मीदवार को वोट देने से साफ मना कर दिया था। पल्लवी पटेल सपा से नाराज चल रही है। ऐसे समय में उन्हें यात्रा में शामिल कर सपा गठबंधन में सेंध लगाने का भी प्रयास कर रही है। वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए सपा कांग्रेस को 11 सीटें देने की घोषणा कर चुकी है और करीब 15 सीट देने के लिए तैयार है। लेकिन कांग्रेस 21-22 सीट मांग रही है। जबकि मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर सपा अपना कैंडिडेट उतारना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *