Breaking News

Akhilesh Yadav

क्या Akhilesh Yadav Congress नहीं BJP की सरकार बनाना चाहते है? करीबी ने किए कई खुलासे

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भाजपा को हराने का दम भरते नजर आते है। अखिलेश यादव हमेशा सत्तधारी भाजपा का तख्तापलट करने की बात करते है और दावा करते है कि कि भाजपा को हराने के लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी वह देंगे। हाल ही में कांग्रेस से विवाद के बाद भी अखिलेश ने ऐलान किया था कि जब भी कांग्रेस को भाजपा हराने के लिए सपा की जरूरत पड़ेगी वह उनका साथ देंगे। लेकिन अखिलेश यादव के पुराने साथी और भाजपा के नए हमसफर ओम प्रकाश राजभर ने ऐसा बयान दिया है जो अखिलेश यादव पर कई सवाल खड़े कर देगा।

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने दावा किया है कि, अखिलेश यादव किसी भी कीमत पर नहीं चाहते कि कांग्रेस मजबूत हो। अखिलेश हमेशा चाहते है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने और उत्तर प्रदेश में या तो उनकी सरकार बने या फिर यहां भी भाजपा का कमल खिलता रहे।

तो सुना आपने ओपी राजभर अखिलेश को लेकर क्या बोल रहे है। दरअसल राजभर का इशारा इस बात पर है कि, अगर कांग्रेस मजबूत होती है तो सपा के कैडर वोट मुस्लिम कांग्रेस की तरफ शिफ्ट हो जाएगा और सपा सिर्फ यादव की पार्टी रह जाएगी। जिसके बाद सपा की सरकार बनना असंभव सा हो जाएगा। वहीं अगर भाजपा सरकार रहती है तो मुस्लिम सपा की तरफ लामबंद हो जाते है। क्योंकि यूपी में सपा के पास पहले से यादव वोट बैंक है।

ऐसे में यादव और मुस्लिम गठजोड़ से सपा इतनी ताकतवर हो जाती है कि वह सत्ता में आ सके। वहीं कांग्रेस के पास अपना जाति वोट बैंक नहीं है। मुस्लिम उसका वोट बैंक रहा है लेकिन कई दशकों से यूपी में वह भाजपा को हराने के लिए सपा में शिफ्ट हो गया है। हालांकि इस बार ये चर्चा हो रही है कि, मुस्लिम कांग्रेस खेमे में जाने का मूड बना रही है। अगर ऐसा होता है तो सपा की सियासत के भविष्य को करारा झटका लग सकता है। फिलहाल यूपी में भाजपा वर्सेज सपा की सीधी जंग हो रही है। लेकिन इस बार कांग्रेस भी अपनी स्पीड बढ़ा रही है। जिससे सपा को भी खतरा हो सकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट nttv bharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *