Breaking News

Akhilesh Yadav OP Rajbhar

Akhilesh Yadav ने ढूंढ ली OP Rajbhar की काट, नया राजभर साथी खोलेगा पोल

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने जबसे सपा का साथ छोड़ा तबसे वो लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर रहते है। ओपी राजभर ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ते जब वो अखिलेश को लपेटे में ना ले। लेकिन अब अखिलेश यादव ने ओपी राजभर को सबक सिखाने के लिए बड़ा दांव चल दिया है। अखिलेश यादव ने ऐसा फुल प्रूफ प्लान बनाया है, जिससे ओपी राजभर की सियासत छिन्न भिन्न हो जाएगी। स्क्रीन पर देखिए ये तस्वीरें राजधानी लखनऊ की है।

अखिलेश के अगल बगल खड़े है राजभर समाज कई दिग्गज नेता। इन नेताओं में महेन्द्र राजभर समेत कई ऐसे राजभर नेता है, जो कभी ओपी राजभर के सिपाही हुआ करते थे। लेकिन अब वो अखिलेश के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार है। आपको बता दें कि, ये तस्वीरें सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के कार्यक्रम की है। अखिलेश कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष महेन्द्र राजभर को राजभर समाज का सच्चा नेता बताया। अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में ऐलान किया कि, भाजपा राजभर समाज को उनका अधिकार नहीं दे रही, लेकिन जब उनकी सरकार आएगी तो राजभर समाज को ताकत दी जाएगी।

आपको बता दें कि, महेन्द्र राजभर ओपी राजभर के पुराने साथी है, लेकिन ओपी राजभर से विवाद के बाद महेन्द्र राजभर ने सुहलेदेव स्वाभिमान पार्टी बनाई। महेन्द्र राजभर और उनकी पार्टी ने घोसी उपचुनाव में खुलकर ओपी राजभर और भाजपा प्रथ्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। जिसका नतीजा था कि, ओपी राजभर भाजपा प्रत्याशी को एकतरफा राजभर वोट नहीं दिला पाए औऱ नतीजा सपा के फेवर में रहा और अब जब ओपी राजभर के मंत्री बनने की खबर सुर्खियों में है, तब अखिलेश यादव ने फिर से महेन्द्र राजभर को मैदान में उतार कर हलचल बढ़ा दी है।

महेन्द्र राजभर भी ओपी राजभर की तरह फायर ब्रांड माने जाते हैं। ऐसे में राजभर समाज के वोटों पर ओपी राजभर की इकलौती लंबरदारी खतरे में दिख रही है। सियासी पंडित भी अखिलेश के इस दांव को पूर्वांचल की कुछ सीटों के लिए मास्टर स्ट्रोक बता रहे है।

ब्यूरो रिपोर्ट nttv bharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *